Friday, 16 October 2026
Breaking News
Uncategorized

सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोपालनगर कला में रविवार की रात चोरों

सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोपालनगर कला में रविवार की रात चोरों ने एक सेवानिवृत कोलफील्ड व एक फौजी के घर में लाखों की चोरी से पूरे क्षेत्र में दहशत है। पीड़ितां ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी तथा पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त कोलफील्ड कर्मचारी राजनारायण यादव व फौजी रामविलाश यादव के घर 50 मीटर की दूरी पर हैं। रविवार की रात्रि दोनों घरों के पीछे से जंगले का ग्रिल तोड़ कर चोर घर के अंदर घुसे।
चोर राजनारायण यादव के घर के अंदर आलमारी का ताला तोड़ उसमें रखी एक सोने की चौन, मंगलसूत्र, सोने की लाकेट, सोने की अंगूठी, दो जोड़ी पायल, सोने का एक मेडल, दो चांदी का मेडल, बैंक का कागजात, दस महंगी साड़ी, 40 हजार नकद उड़ा ले गए।
इसी तरह फौजी रामविलाश यादव के घर में आलमारी व बक्से का ताला तोड़ उसमें रखी सोने की सिकड़ी, एक जोड़ी झुमका, एक जोड़ी बाली, आयरन, टप्स, चांदी का पायल, 20 हजार नकद पांच साड़ी सहित लाखों का सामान चुरा लिया।
घटना के वक्त घर के परिजन सोए हुए थे। घटना की जानकारी भोर में चार बजे लगी तो परिजनों के होश उड़ गए। हो हल्ला करने के साथ ही आनन फानन में तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका।
वहीं पुलिस घटना की जानकारी लेने के साथ ही जांच में जुट गई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम हो गया है।
Share:
admin

admin

Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *