Friday, 16 October 2026
Breaking News
Uncategorized

डीजल के अभाव के चलते 108 एंबुलेस सेवा 12 घंटे से पूरी तरह ठप हो गयी है

बलिया – डीजल के अभाव के चलते 108 एंबुलेस सेवा 12 घंटे से पूरी तरह ठप हो गयी है। सीएचसी रेवती से रेफर होने के बाद रविवार की सायं 6 बजे से एबुलेंस का इंतजार में शनिचरी देवी 70 साल अस्पताल के बेड पर पड़ी हुई है।
मरीज के पुत्र वधु सीमा द्वारा फोन करने पर केवल यह बताया जा रहा है कि गाड़ी उपलब्ध नही है। वैसे स्थानीय अस्पताल में मौजूद चालक को इस मरीज को बलिया ले जाने के लिए कंट्रोल से आइडी भी प्राप्त हुआ लेकिन ड्राइवर ने तेल की बात किया तो कंट्रोल भी शांत हो गया। तेल न होने के चलते रविवार से अब तक दो आइडी फेल हो चुकी है।
108 एबुंलेस के डिस्ट्रीक क्वाडिनेटर सर्वेश कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह 9 बजे मरीज को जिला अस्पताल में शिफ्ट कराया गया। उन्होंने बताया कि सर्वर की समस्या के चलते चालक का कार्ड अपडेट न होने से समस्या उत्पन्न हुई थी जिसका समाधान कर लिया गया है।
Share:
admin

admin

Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *