Saturday, 17 October 2026
Breaking News
Uttar Pradesh

मऊ में नक्कटैया और मारीच वध के आयोजन को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट है

मऊ  || मऊ में नक्कटैया और मारीच वध के आयोजन को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट है। 15 अक्टूबर को जिलाधिकारी आनंद वर्धन और पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने आयोजन में उमड़ने वाली संभावित भीड़ को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने, यातायात नियंत्रण और महिला सुरक्षा पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने और उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Share:
admin

admin

Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *